फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस और प्रशासन, ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू, पीएसी तैनात

Thu, 13 Mar 2025 06:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। वहीं, जुलूस के रास्ते में आने वाली मस्जिदों को  ढका गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
बाराबंकी में ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट मोड में आ गए हैं। जिलेभर में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई है। खासकर उन मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जहां से होली के जुलूस और टोलियां निकलेंगी। संवेदनशील इलाकों में स्थित मस्जिदों को ढका गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन


जिले में इस बार 3076 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सबसे ज्यादा 200 से अधिक होलिका दहन असंद्रा थाना क्षेत्र में होने हैं। इसके अलावा सिद्धौर, डलई, इचौली, रामनगर और मसौली के सआदतगंज में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस की साइबर और मीडिया सेल सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं घरों की छतों पर कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं रखी गई है। साथ ही, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्डिंग की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें