फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेल पूजन का सामान लाने जा रहे भाइयों पर गिरी पीपल की डाल, मदद के लिए चिल्लाते रहे; चीखें कोई सुन सका

Mon, 27 Apr 2026 07:07 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

तेल पूजन का सामान लेने जा रहे दो फुफेरे भाइयों पर सड़क किनारे पीपल की भारी डाल गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर हुआ। शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
दोनों भाईयों की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर पिपरी गांव के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेल पूजन का सामान लाने जा रहे बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों पर सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ की भारी डाल अचानक टूटकर गिर पड़ी, जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गए। ऐसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आधा घंटे आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


तरबगंज थाना के सीरपुरवा धौरहरा निवासी काशीराम यादव के घर में मंगलवार को बेटे दुर्गेश की शादी होनी थी। सोमवार को तेज पूजन का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके लिए उनका छोटा बेटा रिंकू यादव (18) बाइक से पूजन का सामान लेने निकला था। वह पहले भोपतपुर हरनाटायर स्थित अपने मामा के घर पहुंचा, जहां से ममेरे भाई अमित यादव (20) को साथ लेकर नवाबगंज बाजार के लिए निकले।

दोनों युवक जब पिपरी गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क किनारे खड़े पुराने पीपल के पेड़ की डाल टूटकर सीधे उन पर गिर गई। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


घटना के कारण मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ की डाल को कटवाकर हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से दोनों युवकों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मातम में बदला खुशी का माहौल

रिंकू यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई दुर्गेश की बारात मंगलवार को जानी थी और परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया। पिता काशीराम ने बताया कि बड़ा बेटा दुर्गेश सोमवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने बलरामपुर गया हुआ था। 

छोटे बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रिंकू ने इसी वर्ष राम सिंह स्मारक इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। उधर, अमित यादव अपने पिता नकछेद का इकलौता बेटा था। 

उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। बेटे की असमय मौत से पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें