फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्री का दूसरा पेपर भी हुआ आउट!

Thu, 02 Apr 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बवाल अभी थमा भी नहीं कि एक और नए विवाद ने जन्म ले लिया। अब तक पहले सत्र का पेपर आउट होने की बात सामने आ रही थी लेकिन बृहस्पवितार को हालात और बिगड़ गए जब दूसरे सत्र का पेपर आउट होने की चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस चर्चा को उस वक्त और बल मिल गया, जब एक अभ्यर्थी ने दूसरे सत्र का बिना सील वाला पेपर वॉह्टस एप पर वायरल कर दिया। अभ्यर्थी को यह पेपर लखनऊ के ही एक परीक्षा केंद्र से मिला है।

मामला खुलने पर अभ्यर्थी और भड़क गए हैं। इसके साथ ही प्रतियोगियों की ओर से पूरी परीक्षा को निरस्त किए जाने की मांग भी तेज हो गई है। प्रतियोगी इसे मुद्दे पर भी न्यायालय जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में पहला पेपर आउट हो गया था। इसके बाद पहले पेपर की परीक्षा स्थगित कर दी गई जबकि दूसरे पेपर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए स्थगित करने की मांग को लेकर प्रतियोगी आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

दूसरे पेपर में नहीं लगी थी सील

दूसरे सत्र में बिना सील का पेपर मिलने से उनकी आशंका को बल मिल गया है। प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर में हरे तथा दूसरे प्रश्नपत्र में पीले रंग की सील लगी हुई थी लेकिन लखनऊ स्थित एक परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को मिले दूसरे पेपर पर भी र्कोई सील नहीं लगी थी।

जानकारों का कहना है कि उस सील को सिर्फ तोड़ा जा सकता है। पेज से हटाया नहीं जा सकता। हटाने की कोशिश करने पर पूरा पन्ना फट जाएगा लेकिन सील नहीं हटेगी।

इसके अलावा कर्मचारी चयन आयोग की एक परीक्षा में भी कुछ अभ्यर्थियों को इसी तरह से बिना सील वाला पेपर मिला था। परीक्षार्थियों के विरोध के बाद आयोग को परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी।

दूसरा पेपर भी स्थगित करने और भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थी अवनीश पांडेय की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। शुक्रवार को उस पर सुनवाई होनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें