फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज से 14 मई तक चलेगी समर स्पेशल गरीब रथ, बृहस्पतिवार व शनिवार को होगा संचालन

Fri, 11 Apr 2025 04:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

गरीब रथ समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 अप्रैल से शुरू हो गया है। ये ट्रेन 14 मई तक हर बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी, जिससे बिहार और दिल्ली के यात्रियों को खासा फायदा होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 05577 / 05578 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ समर स्पेशल ट्रेन का संचालन सहरसा से शुक्रवार 11 अप्रैल से 14 मई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को होगा। यही ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 13 अप्रैल से 16 मई तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को चलेगी।

विज्ञापन


पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल गरीब रथ समर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर दरभंगा से 23.50 बजे, दूसरे दिन समस्तीपुर से 01.25 बजे, वाराणसी जं. से 09:25 बजे, बाराबंकी से 14:50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 15:40 बजे तथा गाजियाबाद से 23:45 बजे छूटकर तीसरे दिन आनंद विहार टर्मिनल 00:30 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़े- UP: बाल स्वास्थ्य में लखनऊ सहित 20 जिले अति पिछड़ें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रिपोर्ट में खुली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: शर्ट की बटन बंद करने को कहा तो वकील ने जज से की अभद्रता...छह महीने के लिए जेल भेजा गया


वापसी यात्रा में 05578 आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को 05:15 बजे प्रस्थान कर लखनऊ से 14:30 बजे, वाराणसी जं. से 20:40 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00:30 बजे, सरायगढ़ से 09:00 बजे, सुपौल से 09:32 बजे तथा गढ़ बरुआरी से 09:47 बजे छूटकर सहरसा 10.30 बजे पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें