निगम की अपर प्रबंध निदेशक के मुताबिक यदि अपरिहार्य कारणों से संचालन स्थगित होता है या उसके समय में परिवर्तन होने पर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों का यह दायित्व होगा कि यात्रियों को इसकी सूचना दो घंटा पूर्व यात्रियों को उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिये उपलब्ध कराएंगे।
प्रदेश के यात्री अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण सेवा की बस में सफर के लिए सीट को ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए हैं। मंत्री ने लंबी दूरी की साधारण सेवा की 2400 बसों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ने का भी निर्देश दिया है। निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग के मुताबिक यदि अपरिहार्य कारणों से संचालन स्थगित होता है या उसके समय में परिवर्तन होने पर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों का यह दायित्व होगा कि यात्रियों को इसकी सूचना दो घंटा पूर्व यात्रियों को उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिये उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
अपर प्रबंध निदेशक ने यह भी कहा कि कोई भी ऑनलाइन सेवा जिसमें पीक सीजन में (16 अप्रैल से 15 जुलाई) में 50 प्रतिशत या अधिक सीट की ऑनलाइन बुकिंग हो। यदि किसी अपरिहार्य कारण से किसी सेवा को संचालित किया जाना संभव नहीं है, तब संबंधित एआरएम डिपो को उपलब्ध कराये गये सिस्टम जनरेटेड लॉग इन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से उस सेवा के निरस्तीकरण का मैसेज जनरेट की जायेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के ही लॉग इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से बुक यात्री संख्या, समुचित बुकिंग होने पर प्रतिस्थापन, स्थिति विषयक संतुष्ट होकर स्वीकर अथवा अस्वीकार की जायेगी। क्षेत्रीय प्रबन्धक स्तर से बस सेवा निरस्त किये जाने पर ही यात्रियों को आटोमैटिक रिफंड होगा।