रेलवे बोर्ड में निदेशक, पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने बताया कि रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। साथ ही ऑनलाइन बुक होने वाले टिकटों की संख्या को भी दुगना किया जा सकेगा।
यात्रियों की सुविधा व ऑनलाइन रेलवे टिकटों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी की वेबसाइट व एप पर बुक होने वाले टिकटों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले जहां पैसेंजर महीने में सिर्फ बारह टिकट बुक कर पाते थे, वहीं अब वह 24 टिकट बुक पाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड में निदेशक, पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने बताया कि रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। साथ ही ऑनलाइन बुक होने वाले टिकटों की संख्या को भी दुगना किया जा सकेगा। दरअसल, आईआरसीटीसी वेबसाइट व एप पर पहले एक यूजर आईडी से सिर्फ 12 टिकट बुक होते थे। लेकिन अब हर महीने 24 टिकट बुक कराए जा सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहक का आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है। जबकि जिन यूजर आईडी पर आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, उन्हें पहले प्रतिमाह छह टिकट बनवाने की सुविधा दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 12 कर दिया गया है। इस निर्णय के सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।