फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपूरक बजट: एक लाख से अधिक बेसिक शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगी बीमा प्रीमियम की वापसी; जानें अपडेट

Tue, 04 Aug 2026 03:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

अनुपूरक बजट में बेसिक शिक्षा विभाग के एक लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को समूह बीमा प्रीमियम की वापसी के लिए 134 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मिड-डे मील योजना के रसोइयों के मानदेय भुगतान हेतु 216 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं, जिससे लंबित भुगतान का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के एक लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने उनके वेतन से काटी गई बीमा प्रीमियम की राशि लौटाने के लिए अनुपूरक बजट में 134 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन


यह राशि उन शिक्षकों और कर्मचारियों को वापस मिलेगी, जिनकी नियुक्ति 31 मार्च 2014 के बाद हुई थी और जिनके वेतन से समूह बीमा प्रीमियम की कटौती की गई थी। लंबे समय से इस धनराशि की वापसी की मांग की जा रही थी।

इसके अलावा सरकार ने मिड-डे मील योजना से जुड़े रसोइयों के मानदेय में राज्यांश के भुगतान के लिए भी अनुपूरक बजट में 216 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे मानदेय भुगतान में आ रही दिक्कतें दूर होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन प्रावधानों से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और रसोइयों को वित्तीय राहत मिलेगी तथा लंबित देयकों के भुगतान का रास्ता साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें