यूपी में माध्यमिक स्कूलों के खुलने का समय बदलने जा रहा है। 15 फरवरी से प्रदेश के विद्यालय नए समय पर संचालित होंगे। बेसिक स्कूलों का समय पहले ही बदला जा चुका है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश में मौसम ठीक होने व ठंड कम होने के बाद शासन ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को 15 फरवरी से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8.50 बजे से खोलने के निर्देश दिए हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में अत्यधिक ठंड को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक किया गया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, सभी उप शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को निर्देश दिया है कि विद्यालय सुबह 8.50 से दोपहर 2.50 बजे तक चलाए जाएं।
विज्ञापन
बदल चुका है बेसिक स्कूलों का समय
माध्यमिक के पहले बेसिक स्कूलों का समय बदला जा चुका है। 12 फरवरी से प्रदेश के बेसिक स्कूल सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचाालित होने शुरू हो गए हैं।