IIT से IIM, लंदन की नौकरी से आईएएस और अब राजनीति, कौन हैं दिव्या मित्तल?
- फोटो : @divyamittal_IAS
वीडियो बयान में दिव्या मित्तल ने सरकार पर निशाना साधा था। इसको लेकर राजभर ने कहा कि वह (दिव्या) सपा में जाएंगी। उनकी मंशा सपा में शामिल होकर राजनीति करने की है। फिर बोले कि पैसे की गर्मी है और कोई बात नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि निर्दलीय लड़ेंगी तो कितने वोट पाएंगी। अब जब आएंगी राजनीति के मैदान में, तब भिड़ंत होगी।
एक रैली कर लें, पता चल जाएगा
राजभर ने कहा कि दिव्या मित्तल प्रदेश भर के किसी भी एक जिले में रैली कर लें, तब समझ में आ जाएगा। उसके बाद वह खुद लौट जाएंगी। खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि 14 साल तक संघर्ष किया, तब यहां तक पहुंचा हूं। जीरो से सफर शुरू किया था।