भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडे की महिला खिलाड़ियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे उन्होंने नकार दिया और कहा कि यह सब उनकी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है।
भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के कोषाध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय अपनी आपत्तिजनक फोटो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस संबंध में उनकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की गई है। मामले से खेल जगत में हड़कंप मच गया है। इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव से आख्या मांगी गई है और इसकी एक कापी जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि हमने आनंदेश्वर पांडेय को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके शासन भेजी जाएगी। उधर, आनंदेश्वर पांडेय का कहना है कि इससे मेरी छवि को आईओए में खराब करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि एसोसिएशन का दूसरा गुट अपनी स्थिति को मजबूत कर सके। पूर्व में भी पुलिस आयुक्त को इस संबंध लिखित समस्या दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही आज तक किसी महिला खिलाड़ी ने मेरे खिलाफ खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।