फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे बालू, मौरंग और गिट्टी, उप्र मिनरल मार्ट पोर्टल व एप के माध्यम से बिक्री करने की व्यवस्था

Mon, 06 Sep 2021 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि पोर्टल और एप लॉन्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में उपभोक्ता बालू, मौरंग और गिट्टी सहित अन्य उप खनिजों को ऑनलाइन खरीद सकेंगे। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने उप खनिजों की कीमतों में नियंत्रण के लिए यूपी मिनरल मार्ट पोर्टल और उत्तर प्रदेश मिनरल मार्ट एप पर ऑनलाइन ब्रिकी की व्यवस्था की है। विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि पोर्टल और एप लॉन्च कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से उपभोक्ता सरकार से मान्यता प्राप्त सप्लायर से गुणवत्तापूर्ण उप खनिज खरीद सकते हैं। इसके लिए सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश मिनरल मार्ट के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद निर्धारित सूची में से वांछित खनिज का चुनाव करने के बाद ‘बाय नाउ’ बटन पर क्लिक कर उपभोक्ता को वांछित सप्लायर को खरीद दिनांक व खनिज मात्रा के साथ आग्रह करना होगा।

सप्लायर की ओर से उस आर्डर की स्वीकृति के बाद उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान अथवा  कैश ऑन पिक अप विकल्प का चुनाव कर सकेंगे। उपभोक्ता इस आर्डर की रसीद को डाउनलोड कर सकेंगे। वह उपभोक्ता जिनके पास खनिजों के परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वह मिनरल ट्रांसपोर्ट पर क्लिक करके वांछित वाहन स्वामी से भी संपर्क कर सकेंगे। उपभोक्ता वांछित दिनांक को संबंधित सेल प्वाइंट पर जाकर उप खनिज प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


उप खनिज की निकासी में हुई बढ़ोतरी
डॉ. जैकब ने बताया कि पिछले दो दिन में मौरंग के उठान व निकासी में अधिक तेजी आई है। पिछले दो महीनों में रोजाना लगभग 40 हजार घनमीटर की निकासी हुई। जबकि बीते दो दिनों में लगभग 52 हजार घन मीटर रोजाना उठान संभव हो सका है। उन्होंने बताया सितंबर माह के अंत तक भंडारणकर्ता की ओर से अगर 90 प्रतिशत तक उठान व निकासी नहीं कराई जाएगी तो शेष मौरंग को जब्त कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें