अफसरों के मुताबिक, इस हफ्ते गाजियाबाद स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। अदालत की अनुमति मिलने पर आजम खां को लखनऊ स्थित ईडी के जोनल कार्यालय लाकर पूछताछ की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्व मंत्री आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हफ्ते गाजियाबाद स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। अदालत की अनुमति मिलने पर आजम खां को लखनऊ स्थित ईडी के जोनल कार्यालय लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। इसके बाद ईडी भी कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर रहा है, ताकि उनकी जमानत का विरोध मजबूती से किया जा सके।
दरअसल, दो पैन कार्ड के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से बाहर आते ही ईडी ने आजम खां को गिरफ्तार कर लिया था। इस कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने और उनके अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। ईडी अब रिमांड पर लेकर जौहर ट्रस्ट में वित्तीय अनियमितताओं और शत्रु संपत्तियों पर कब्जे के मामलों में उनसे गहन पूछताछ करना चाहता है।