फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भैया दूज पर बहनों के घर जा रहे ग्रामीणों के सामने अचानक सड़क पर आया बाघ, मची अफरातफरी

Tue, 10 Nov 2026 06:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में ग्रामीणों के सामने सुजौली-कठौतिया मार्ग पर अचानक बाघ आ गया। बाघ को सामने देखकर राहगीरों के कदम थम गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के सामने आ गया बाघ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और भैया दूज पर बहनों के घर जा रहे ग्रामीणों के सामने सुजौली-कठौतिया मार्ग पर अचानक बाघ आ गया। वह काफी देर तक सड़क पर चहलकदमी करता रहा। उसे सामने देखकर राहगीरों के कदम थम गए। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के सुजौली-कठौतिया मार्ग पर मंगलवार को क्षेत्र के कुछ ग्रामीण दीपावली और भैया दूज के अवसर पर अपनी बहनों के घर जा रहे थे। इसी दौरान आदर्श, सुशील, समीर रजक, मनीष, सोनमती, मालती, प्रीतम और सुरेश समेत अन्य लोगों की नजर सड़क पर कुछ दूरी पर मौजूद बाघ पर पड़ी। अचानक सामने बाघ देखकर सभी सहम कर रुक गए। बाघ काफी देर तक सड़क पर टहलता रहा। राहगीर दूर खड़े होकर उसकी गतिविधियां देखते रहे। कुछ लोगों ने इस दौरान उसका वीडियो बना लिया।

राहगीरों के अनुसार, लगभग पांच मिनट बाद बाघ धीरे-धीरे घने जंगल की ओर चला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे गांवों और मार्गों पर वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जंगल के बीच से गुजरने वाले कच्चे रास्तों पर आवागमन करते समय सतर्क रहें और अकेले जाने से बचें।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें