फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, माध्यमिक शिक्षा निदेशक वी.के.पांडेय को भी हटाया

Thu, 21 Apr 2022 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एडीजी पीएसी अजय आनंद को सुल्तानपुर में एडीजी प्रशिक्षण के पद पर भेज दिया गया है। पीएसी में एडीजी क्राइम केएस प्रताप कुमार को पीएसी में एडीजी की जिम्मेदारी दी गई है। यातायात एवं सड़क सुरक्षा के एडीजी ज्योति नारायण को जालौन में प्रशिक्षण स्कूल में एडीजी बनाया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने बृहस्पतिवार को नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें सात एडीजी रैंक के अफसर, एक डीआईजी और एक एसपी रैंक के अफसर का तबादला किया गया है। एडीजी पीएसी अजय आनंद को सुल्तानपुर में एडीजी प्रशिक्षण के पद पर भेज दिया गया है। पीएसी में एडीजी क्राइम केएस प्रताप कुमार को पीएसी में एडीजी की जिम्मेदारी दी गई है। यातायात एवं सड़क सुरक्षा के एडीजी ज्योति नारायण को जालौन में प्रशिक्षण स्कूल में एडीजी बनाया गया है।

 

हाल ही में स्थानांतरित कर विजिलेंस भेजे गए रवि जोसेफ लोक्कु को पीटीसी मुरादाबाद में एडीजी के पद पर भेज दिया गया है। एडीजी 112 अशोक कुमार सिंह यातायात निदेशालय का अतिरिक्त काम देखेंगे। मानवाधिकार आयोग में एडीजी एमके बशाल को एडीजी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। रूल्स एंड मैन्युअल में एडीजी सतीश कुमार माथुर को मानवाधिकार का अतिरिक्त काम सौंपा गया है। डीआईजी रैंक में पुलिस मुख्यालय में तैनात सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को डीआईजी सतर्कता अधिष्ठान के पद पर भेजा गया है। एसपी विजय ढुल को प्रतीक्षारत से डॉ. भीमराव अम्बेडकर अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


सरिता तिवारी को निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा
सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक विनय कुमार पांडेय को हटा दिया है। पांडेय की जगह अपर परियोजना निदेशक सरिता तिवारी को निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सूत्रों के मुताबिक निदेशक विनय कुमार पांडेय की कार्यशैली से विभागीय मंत्री गुलाब देवी और उच्चाधिकारी नाराज थे। मंत्री की शिकायत पर सरकार ने पांडेय को हटाकर सरिता तिवारी को निदेशक का कार्यभार सौंपा है। पांडेय को साक्षरता वैकल्पिक उर्दू एवं प्राच्य भाषा का निदेशक नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें