फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav BJP Candidate List: प्रत्याशी चयन पर मंथन पूरा, कल आएगी भाजपा की पहली सूची, बनाई ये रणनीति

Sat, 15 Apr 2023 11:07 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शुक्रवार सुबह पांच बजे से प्रदेश मुख्यालय पर क्षेत्रवार बैठकों का दौर शुरू हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ संबंधित क्षेत्र की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, नगर निगम के वार्ड पार्षद और महापौर प्रत्याशियों के पैनल पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी चयन के लिए मंथन पूरा हो गया है। शनिवार को नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद में सभासद व अध्यक्ष, नगर निगम में पार्षद और महापौर पद के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी। कुछ सीटों पर मौजूदा पालिका अध्यक्ष और महापौर को पुनः मौका दिया जा सकता है, वहीं अधिकांश जगह प्रत्याशी बदले जाएंगे।

विज्ञापन

भाजपा के प्रत्याशी चयन के लिए शुक्रवार सुबह पांच बजे से प्रदेश मुख्यालय पर क्षेत्रवार बैठकों का दौर शुरू हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय समन्वयक के साथ संबंधित क्षेत्र की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, नगर निगम के वार्ड पार्षद और महापौर प्रत्याशियों के पैनल पर चर्चा की। पार्टी ने 17 नगर निगम में महापौर और 200 नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर सभी प्रमुख जातियों और समाजों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है। महापौर, पालिका परिषद के अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सामान्य की सीटों पर पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी भी उतारने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर मंथन के बाद महापौर और जिला मुख्यालयों की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों पर शुक्रवार रात मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी चर्चा की गई। बैठक में प्रत्याशी चयन के साथ चुनावी तैयारियों, चुनाव प्रचार, रैलियों और रोड शो की तैयारी पर भी बात हुई। सूत्रों के मुताबिक महापौर का पैनल हरी झंडी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को भी भेजा जाएगा। भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार शाम तक जारी होगी। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद और कुछ नगर निगम के महापौर के प्रत्याशी भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें