फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : एनआईए करेगी लखनऊ में गिरफ्तार आतंकियों की जांच

Sat, 31 Jul 2021 10:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी एटीएस द्वारा इस महीने गिरफ्तार किए गए अलकायदा के कथित आतंकियों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस द्वारा इस महीने गिरफ्तार किए गए अलकायदा के कथित आतंकियों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एटीएस ने 11 जुलाई को लखनऊ के दुबग्गा व मोहिबुल्लापुर से मिनहाज व मुशीरूद्दीन को गिरफ्तार किया था। इनदोनों के अलकायदा से जुड़े होने का दावा किया था। इनके पास से एक प्रेशर कुकर बम समेत कई संदिग्ध पदार्थ बरामद किए थे। दोनों से पूछताछ के बाद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने मिनहाज को असलहे उपलब्ध कराए थे। इस मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए को सौंप दी गई है। एनआईए अब अपने यहां केस दर्ज कर आगे की छानबीन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें