फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मुकदमे में हार से नाराज दबंग ने वृद्ध को पीट कर मार डाला, चार दिन पूर्व न्यायालय ने सुनाया था फैसला

Sat, 31 Jul 2021 10:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

चश्मदीद के मुताबिक मौके पर पहुंची तालगांव पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी उसी समय मनोज ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और अपना जुर्म भी कबूला। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में तालगांव कोतवाली इलाके के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया गया। जिसमें एक पक्ष मुकदमा हार गया। हार से नाराज एक युवक ने एक राउंड फायरिंग की व जीते पक्ष के वृद्ध को पीट पीट कर मार डाला उसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस को आरोपी युवक ने आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


जोखन पासी (64) पुत्र कंधई निवासी पखनियापुर का जमीनी विवाद सीतापुर न्यायालय में राजरानी पत्नी सियाराम पक्ष से चल रहा था। चार दिन पूर्व न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया गया था। साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने फैसला जोखन के पक्ष में सुनाया था। अपने पक्ष की हार से नाराज मनोज ने असलहा लेकर गुरुवार की देर शाम जोखन के घर पहुँच गया। उस बुजुर्ग को अकेले पाकर लकड़ी के पाटे से पीट पीट कर हत्या कर दी और तमंचे से एक राउंड फायरिंग भी की। शोरसुनकर गांव के लोग आ गए। पुलिस को घटना की सूचना दी।

चश्मदीद के मुताबिक मौके पर पहुँची तालगांव पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी उसी समय मनोज ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और अपना जुर्म भी कबूला। घटना के सम्बन्ध में मृतक के भतीजे मन्नू लाल पुत्र मोहन की तहरीर पर पुलिस ने मनोज पुत्र सियाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।तालगांव कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें