फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह सीएमओ सहित 12 चिकित्साधिकारियों का तबादला, दो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बदले गए

Wed, 27 Sep 2023 09:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक स्तर के 12 चिकित्साधिकारियों का बुधवार को तबादला हो गया है। इसमें बरेली, बलरामपुर, बलिया, बांदा, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर के सीएमओ बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक स्तर के 12 चिकित्साधिकारियों का बुधवार को तबादला हो गया है। इसमें बरेली, बलरामपुर, बलिया, बांदा, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर के सीएमओ बदल दिए गए हैं ।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी सूची में मुरादाबाद के एसीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को बरेली सीएमओ, हरदोई के एसीएमओ डॉ. राजकुमार को अंबेडकर नगर का सीएमओ, कानपुर देहात के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी को सिद्धार्थनगर का सीएमओ बनाया गया है। जबकि सिद्धार्थनगर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, बलरामपुर के सीएमओ डॉ. सुशील कुमार और संत कबीर नगर के सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह को संयुक्त निदेशक के रूप में स्वास्थ्य महानिदेशालय भेजा गया है।

इसी तरह गोरखपुर के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को बलरामपुर का सीएमओ बनाया गया है। कौशांबी के एसीएमओ डॉ. राम अनुज कन्नौजिया को संत कबीर नगर का सीएमओ, बस्ती के सीएमओ डॉ. रुद्र प्रसाद मिश्रा को टीबी सप्रू अस्पताल प्रयागराज में वरिष्ठ परामर्शदाता, बलिया सीएमओ डॉ. जयंत कुमार को संयुक्त निदेशक, देवीपाटन मंडल और बांदा के संयुक्त निदेशक डॉ. विजय पति द्विेवेदी को बलिया का सीएमओ और टीबी सप्रू अस्पताल प्रयागराज के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रमाशंकर दुबे को बस्ती का सीएमओ बनाया गया है।
विज्ञापन


दो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बदले
स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त निदेशक स्तर के चार चिकित्साधिकारियों को तबादला कर दिया गया है। इसमें दो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बदल दिए गए हैं। इसमें संत कबीरनगर जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. महेश प्रसाद को बस्ती जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है। इसी तरह संत कबीर नगर के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. भवनाथ पांडेय को वहीं पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। गोंडा महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. शालू महेश को वहीं पर वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है, जबकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी संत कबीर नगर के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. रक्षारानी चतुर्वेदी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें