फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण का आदेश जारी, इन पदों पर होनी है भर्ती

Fri, 06 Jun 2025 08:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी कैबिनेट ने बीते मंगलवार को प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी जिसके बाद आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार अग्निवीर जिस श्रेणी का होगा, उसे उसी श्रेणी में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह विभाग ने पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीर सैनिकों को 20 फीसदी आरक्षण देने का शासनादेश जारी कर दिया है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश पुलिस में सिपाही, पीएसी, फायरमैन और घुड़सवार के पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व सैनिकों की तरह अग्निवीर के रूप में की गई सेवा अवधि को घटाते हुए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। साथ ही 20 प्रतिशत पदों पर क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार अग्निवीर जिस श्रेणी का होगा, उसे उसी श्रेणी में समायोजित किया जाएगा। इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से आगे न बढ़े। बता दें कि 2026 के बाद के सेवा से बाहर आने वाले पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में भर्ती होने पर आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी से परिवार सहित मिले सैलून चलाने वाले मिथुन, एक साल पहले दुकान पर आए थे कांग्रेस नेता, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मानसून से पहले कुछ दिन रहेगा गर्मी का सितम, अगले चार दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान


कैबिनेट में हुए फैसले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा था कि भारत सरकार द्वारा अग्निवीर योजना शुरू की गई है, जो देशभक्त और प्रेरित युवाओं को सशस्त्र बलों (भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना) में सेवा करने का अवसर देती है। इसके तहत अग्निवीरों का पहला बैच 2026 में सेवा से बाहर आएगा, जिसमें 25 फीसद अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। वहीं 75 प्रतिशत अग्निवीर सशक्त और कार्य कुशल होकर समाज की मुख्यधारा में दोबारा शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें