फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : मौसम विज्ञानियों का आकलन-प्री नहीं, इस बार सीधे आएगा मानसून, यह भी है संभावना

Mon, 13 Jun 2022 12:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौसम विज्ञानियों का आकलन, प्रबल हो गई मानसून की संभावना, 17-18 तक लखनऊ समेत आधा प्रदेश बारिश से भीगने के आसार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्म हवा के थपेड़े झेल रहे लखनऊ समेत प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार प्री-मानसून के बजाय सीधे मानसूनी बौछारें पड़ने की संभावना है। मानसून को लेकर हाल ही हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौसम विज्ञानियों ने ये आसार जताए। उनका मानना है कि जैसे हालात हैं उससे समय से पहले मानसून के सक्रिय हो जाने की प्रबल संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि यदि सब कुछ अनुमानों के अनुसार हुआ तो संभव है कि 15 से लेकर 20 जून तक होने वाली बारिश को प्री-मानसून की जगह मानसूनी बारिश घोषित कर दिया जाए।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानियों के मुताबिक 15 जून की रात तक गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज व आसपास के हिस्सों को मानसून छुएगा। 16 और 17 जून तक वाराणसी पहुंचेगा और 18 जून तक आधे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। लखनऊ में भी 17 और 18 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं। 19 जून को प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं । 20 को हालांकि इसकी रफ्तार धीमी हो सकती है। यदि इस दिन से आगे तक बारिश होती है और मौसम में बदलाव की गति कायम रहती है तो बहुत संभव है कि इसे मानसूनी बारिश मान लिया जाए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 15 जून से मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं।

फिलहाल दो दिन और झेलिए 43 डिग्री का ताप
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन कम से कम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी तीखी धूप, गर्म हवा के थपेड़े झेलने के लिए तैयार रहें। हालांकि ,इसके बाद बादल की वजह से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। रविवार सुबह की शुरुआत भी भीषण गर्मी के साथ हुई। तीखी धूप में खड़े होना दहकती भट्ठी के आगे खड़े होने जैसा एहसास दे रहा था। गर्म हवाएं राह चलना मुश्किल कर रही थीं। सोमवार और मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


अपेक्षित समय से आगे दौड़ रहा मानसून
मौसम विज्ञानियों का अनुमान था कि मानसून प्रदेश में 19-20 जून तक प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी छोर को छुएगा। पर, मुंबई में बृहस्पतिवार से ही बरसात शुरू हो गई। इतना ही नहीं अगले 24 घंटे में 4 से 6 सेमी.. वर्षा भी हो गई। इससे ये संकेत मिला है कि मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। अर्थात पूर्व घोषित 20 जून से 4-5 दिन पहले ही मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

डॉ. सीएम नौटियाल, वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें