फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : माफिया अतीक की 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गुजरात जेल में बंद है डॉन

Sat, 15 Oct 2022 05:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। माफिया की अब तक करीब एक हजार करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ की संपत्ति शनिवार को कुर्क कर ली गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई अतीक की गोमतीनगर के विजयंत खंड में 3500 वर्ग फीट की चार करोड़ की आवासीय और बीबीडी के भैसौरा स्थित 30 करोड़ की दो प्रॉपर्टी पर हुई।

विज्ञापन


कार्रवाई प्रयागराज और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से की। फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक की अब तक एक हजार करोड़ की संपत्ति प्रयागराज पुलिस जब्त कर चुकी है।

इसी क्रम में 14 सितंबर को राजधानी के फैजुल्लागंज की इंद्रापुरी कॉलोनी में भी आठ करोड़ के बंगले को कुर्क किया गया था। साथ ही उसके करीबी का अवैध निर्माण एलडीए ने ढहाया था।  

एक हजार करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
प्रयागराज पुलिस प्रयागराज समेत अन्य जिलों में अतीक की करीब एक हजार करोड़ की जमीन जब्त कर चुकी है। पुलिस ने 14 सितंबर को फैजुल्लागंज की इंद्रापुरी कालोनी में अतीक अहमद के आठ करोड़ रुपये के बंगले को कुर्क किया था। इसके साथ ही उसके करीबी का अवैध निर्माण एलडीए ने गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें