फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : आईजी से एडीजी के पद पर पदोन्नति पर संशय, निर्धारित से दो गुने से ज्यादा तैनात

Wed, 05 Oct 2022 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एडीजी के काडर पोस्ट की संख्या के बराबर एक्स काडर पोस्ट पर नियुक्ति का प्रावधान है। ऐसे में अधिकतम 42 अधिकारी ही एडीजी रैंक के रह सकते हैं। ऐसे में आठ एडीजी पहले से ही अतिरिक्त हैं।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमे में इस बार आईजी से एडीजी के पद पर नए वर्ष में होने वाली पदोन्नति में दिक्कत आएगी। क्योंकि एडीजी रैंक में पहले से अफसरों की संख्या ज्यादा है। प्रदेश में एडीजी काडर में पदों की संख्या 21 है। लेकिन वर्तमान में 50 एडीजी प्रदेश में कार्यरत हैं। दो एडीजी स्टडी लीव पर हैं और इस वर्ष के अंत तक दो अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी कर लौट रहे हैं। ऐसे में अगले साल एडीजी के पद पर अफसरों की पदोन्नति हो पाएगी या नहीं, इसे लेकर संशय है।

विज्ञापन


एडीजी के काडर पोस्ट की संख्या के बराबर एक्स काडर पोस्ट पर नियुक्ति का प्रावधान है। ऐसे में अधिकतम 42 अधिकारी ही एडीजी रैंक के रह सकते हैं। ऐसे में आठ एडीजी पहले से ही अतिरिक्त हैं। हालांकि एडीजी सीबीसीआईडी दावा शेरपा और एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। अगर केंद्रीय गृह मंत्रालय व केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने हस्तक्षेप नहीं किया तो 1998 बैच के अफसरों को एडीजी बनने के  लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 

इस बैच में जो अधिकारी हैं उसमें आईजी इंटेलीजेंस भगवान स्वरूप, आईजी पीएसी पश्चिमी जोन अमित चंद्रा, लखनऊ में संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, पुलिस मुख्यालय में एडीजी एसके भगत, गृह विभाग में सचिव बीडी पाल्सन, आईजी वाराणसी रेंज के सत्यनारायण और भर्ती बोर्ड में तैनात आईजी पद्मजा चौहान का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें