फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना को कैबिनेट की मंजूरी, पांच साल में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन

Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2022 के लोक कल्याण संकल्प  पत्र में योगी कैबिनेट ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
टैबलेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी कैबिनेट ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने के प्रस्ताव को बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में चालीस लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2022 के लोक कल्याण संकल्प  पत्र में योगी कैबिनेट ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने का संकल्प लिया है। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अधिकारी ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर तकनीकी, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल और नर्सिंग के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट खरीद के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष योजना पर करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये का व्यय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें