फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से निहालगढ़ में होगा साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव

विज्ञापन
13 : जगदीशपुर : निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए खड़े यात्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। उतरेठिया-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर संचालित गाजीपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन आज से निहालगढ़ में ठहराव के साथ गंतव्य को रवाना होगी। ट्रायल के तौर पर छह माह के लिए ठहराव का आदेश जारी होने के बाद ट्रेन में आरक्षण शुरू हो गया है। निहालगढ़ में साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव होने से श्रद्धालु को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

गाजीपुर से श्रीमाता वैष्णवी देवी कटरा तक जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुक्रवार (आज) से निहालगढ़ रेलवे स्टेशन शुरू होगा। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार गाजीपुर से गुरुवार को सुबह 8.30 बजे रवाना होने के बाद साप्ताहिक ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन पर प्रत्येक शुक्रवार निहालगढ़ अपराह्न 1.26 बजे पहुंचने के बाद दो मिनट ठहराव के बाद श्रीमाता वैष्णवी देवी कटरा के लिए रवाना होगी।
इसी तरह प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5.25 मिनट पर श्रीमाता वैष्णवी धाम कटरा से रवाना शुक्रवार भोर करीब 1.00 बजे निहालगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव फिलहाल छह माह के ट्रायल के तौर में किया गया है। ठहराव से रेल विभाग की आय में इजाफा होने पर अवधि में विस्तार होगा।
विज्ञापन

ट्रेन का ठहराव निहालगढ़ में होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की चाह रखने वाले दर्शनार्थियों के साथ कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठाने वालों तथा मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, और लुधियाना, जालंधर, पठान कोट के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार श्रीमाता वैष्णो देवी साप्ताहिक ट्रेन गाजीपुर, कौडिहार, जौनपुर जंक्शन, सुल्तानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर , पठानकोट छावनी, और जम्मूतवी के रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें