फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : निकाय चुनाव के लिए दलितों से संपर्क बढ़ाएगी भाजपा, दलित लाभार्थियों से किया जाएगा संवाद

Sun, 02 Apr 2023 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र दलितों का योजनाओं में पंजीकरण कराकर लाभ दिलाया जाएगा। 31 मार्च को अयोध्या में आयोजित एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्ययोजना तय की गई।
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर दलितो के बीच संपर्क बढ़ाएगा। दलित लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें मोदी-योगी सरकार में मिले लाभों को निरंतर रखने के लिए भाजपा की जीत का महत्व बताया जाएगा। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र दलितों का योजनाओं में पंजीकरण कराकर लाभ दिलाया जाएगा। 31 मार्च को अयोध्या में आयोजित एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्ययोजना तय की गई।

विज्ञापन


मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह् और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया की मौजूदगी में आयोजित कार्यसमिति में आगामी निकाय चुनाव के लिए दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति पर मंथन हुआ। मोर्चा की ओर से 5 अप्रैल को प्रदेश भर में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई जाएगी। 6 अप्रैल को दलित बस्तियों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

घरों पर भाजपा का झंडा फहराने के साथ जरुरतमंदों दलितों की मदद की जाएगी। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई जाएगी। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाएंगे। डॉ. आंबेडकर के प्रतिमा स्थलों की सफाई के साथ संगोष्ठी के कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए एससी मोर्चा की ओर से हर जिले में टोली का गठन किया जाएगा। टोली में जिलाधअयक्ष, जिला प्रभारी, और प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। चुनाव के लिए टोली के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ता दलित बस्तियों में जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे निकाय चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी को ही वोट देने के लिए आग्रह करेंगे। वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, शादी अनुदान सहित अन्य योजनाओं के पात्र दलितों का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। दलित वर्ग के विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी अभियान में सक्रिय रहेंगे।

बेबीरानी और गुलाब देवी नहीं पहुंची
एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी, सुरेश राही, अनूप प्रधान वाल्मीकि और विजयलक्ष्मी गौतम शामिल हुई। जबकि महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य और माध्यमिक शिक्षा राज्ममंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी शामिल नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें