फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : शिक्षा विभाग में सात अधिकारियों के तबादले, भ्रष्टाचार का केस दर्ज होने पर वाराणसी के बीएसए को हटाया

Wed, 10 Aug 2022 10:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वाराणसी के बीएसए राकेश कुमार सिंह को जौनपुर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता, बहराइच के बीएसए अजय कुमार गुप्ता को एससीईआरटी में सहायक उप निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया है। बलरामपुर के बीएसए रामचंद्र को बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाराणसी के बीएसए राकेश कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें हटाया गया है। अमेठी के बीएसए अरविंद पाठक को वाराणसी के बीएसए पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

डायट कानपुर की वरिष्ठ प्रवक्ता संगीता सिंह को अमेठी, एससीईआरटी के सहायक उपनिदेशक अव्यक्त राम त्रिपाठी को बहराइच और कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के प्रवक्ता कल्पना देवी को बलरामपुर का बीएसए नियुक्त किया गया है।

वाराणसी के बीएसए राकेश कुमार सिंह को जौनपुर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता, बहराइच के बीएसए अजय कुमार गुप्ता को एससीईआरटी में सहायक उप निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया है। बलरामपुर के बीएसए रामचंद्र को बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें