फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : दिसंबर तक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे सभी गांव, 10 अक्टूबर तक मुख्यालय में मांगी गई रिपोर्ट

Mon, 02 Oct 2023 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में 4593 गांव परिवहन सेवा से वंचित हैं, इसलिए सरकार ने इन सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए सरकार दिसंबर तक प्रदेश के सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम से 10 अक्तूबर तक इस संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में 4593 गांव परिवहन सेवा से वंचित हैं, इसलिए सरकार ने इन सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन सेवा से वंचित गांवों का पहले सर्वे कराया जाएगा। परिवहन निगम और विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू ने बताया कि सर्वे कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रत्येक जिले के लिए न्यूनतम 02 दल बनाये गए हैं। डिपो स्तर से यह रिपोर्ट संकलित करके क्षेत्रीय प्रबन्धक व सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा यह रिपोर्ट 10 अक्तूबर तक मुख्यालय आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें