फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीएम योगी ने दिए निर्देश, हर माह होगी थानेदार से लेकर एडीजी तक की समीक्षा

Mon, 02 Oct 2023 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने कहा कि जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में पॉक्सो और महिला अपराध पर खास फोकस रखा जाए। वहीं लव जिहाद के मामलों में नये कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। थानों में सीसीटीवी लगाने का काम एक हफ्ते में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिला स्तर से लेकर जोन स्तर पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये हैं। उन्हाेंने कहा कि समीक्षा बैठक में अपराधिक घटनाओं से लेकर लंबित मामलों पर चर्चा हो और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाए। हर घटना एक सबक होती है, इससे फील्ड में तैनात अधिकारी सीख लें। वहीं शोहदों पर नकेल कसने के लिए दोबारा एंटी रोमियो अभियान चलाने और जिलाें में साइबर थाने और थानों में साइबर सेल के जल्द गठन के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने, शिकायती पत्रों के शत-प्रतिशत निस्तारण, चार्जशीट और पेंडिंग मामलों के तेजी से निस्तारण को लेकर जिले के एसएसपी/एसपी को हर थाने की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये। इसी तरह एडीजी को आईजी रेंज की पाक्षिक और डीजीपी को एडीजी जोन की मासिक समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर की घटना से पुलिस अधिकारी सबक लें और अलर्ट रहें।

जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में पॉक्सो और महिला अपराध पर खास फोकस रखा जाए। वहीं लव जिहाद के मामलों में नये कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। थानों में सीसीटीवी लगाने का काम एक हफ्ते में पूरा किया जाए। उन्होंने थाने से लेकर एसपी/एसएसपी/कमिश्नर स्तर पर सोशल मीडिया पर निगेटिव खबरों को लेकर पैनी नजर रखने को कहा है ताकि प्रदेश में शांति का माहौल बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाकर कार्रवाई करें। प्रदेश में निवेश का माहौल है। निवेशकों को कोई परेशानी न हो और उनकी समस्या का बिना देरी किए निस्तारण हो। इसी तरह प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटकों को सहायता के लिए थाने में पर्यटक मित्र पुलिस की तैनाती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें