सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा इस उपचुनाव में टेस्ट कर रही थी कि बिना बेईमानी किए जनता उसे कितना वोट देती है। ये उनको 12 साल का रिटर्न गिफ्ट है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को 12 साल की सरकार का रिटर्न गिफ्ट मिला है। बांकीपुर उपचुनाव की हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के पास अब कुछ भी बाकी नहीं बचा। भाजपा इस उपचुनाव में टेस्ट कर रही थी कि बिना बेईमानी किए जनता उसे कितना वोट देती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि दतिया की जनता ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी की मदद की। मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल कंपनियों को ई-20 पेट्रोल के बारे में विज्ञापन देना चाहिए।
लोगों को उसके फायदे बताने चाहिए। विज्ञापन नहीं देने का मतलब है कि सरकार के साथ वह भी मुनाफा कमा रही हैं। वहीं, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कहा कि यह महापाप है। 2027 के चुनावी दंगल में सपा जीतेगी।