फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : चिह्नित किए 62 अपराधी, ढाई हजार करोड़ की संपत्ति जब्त, दो को फांसी समेत 41 को सजा

Thu, 24 Nov 2022 11:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एंटी माफिया टास्क फोर्स का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया था। इसका परिणाम यह हुआ कि अब तक 21 मुकदमों में 12 माफिया व उनके 29 सहयोगियों को सजा दिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए गठित की गई एंटी माफिया टास्क फोर्स ने अब तक 62 अपराधियों को चिह्नित कर उनसे ढाई हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इनमें से 41 को अभियान चलाकर सजा भी दिलाई गई है। नौ की मुठभेड़ में मौत भी हुई है। 

विज्ञापन

    
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एंटी माफिया टास्क फोर्स का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया था। इसका परिणाम यह हुआ कि अब तक 21 मुकदमों में 12 माफि या व उनके 29 सहयोगियों को सजा दिलाई जा चुकी है। इनमें दो अपराधियों को मृत्युदंड की सजा भी शामिल है। 

अब तक चिह्नित किए गए अपराधियों की 2524 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है या ध्वस्त की गई है। 70 अपराधियों को जिला बदर, 24 की जमानत निरस्तीकरण और 311 की हिस्ट्रीशीट खोली गई। जबकि 318 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए जा चुके हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि इस वर्ष अब तक मुख्तार अंसारी से जुड़े सात मामलों में चार्ज फ्रेमिंग की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा आकाश जाट, कुंतू सिंह, मुनीर, योगेश भदौड़ा, सुंदर भाटी, अमित कसाना, एजाज, अजीत सिंह, विजय मिश्रा, अनिल दुजाना से संबंधित अपराधियों को अलग-अलग मामलों में दंडित कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें