फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : यात्रियों की संख्या कम होने पर भी बस अड्डों से अंतिम बस सेवा नहीं होगी निरस्त

Thu, 24 Nov 2022 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों को सटीक जानकारी देने के साथ उन्हें गंतव्य तक पहुंचाना पहुंचाने हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी रूट पर बुक हुई सीटों के यात्रियों के लिए अंतिम बस सेवा को निरस्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम की अंतिम एसी व स्लीपर बस सेवा निरस्त निरस्त नहीं की जाएगी। यात्रियों की संख्या कम होने पर भी बस चलाई जाएगी। इसे लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त यात्रियों की ओर से मांगी जाने वाली जानकारी का जवाब देना भी अनिवार्य रहेगा। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी व पूछताछ केंद्र कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अकसर यह देखा गया कि है रात 10 बजे के बाद कैसरबाग व आलमबाग बस अड्डे से अंतिम बस सेवा को यात्री कम होने पर निरस्त कर दिया जाता है। इसकी शिकायत यात्री करते हैं। इतना ही नहीं इससे संबंधित जानकारी मांगे जाने पर कर्मचारी यात्रियों से सलीके से बात तक नहीं करते। यात्रियों को सटीक जानकारी देने के साथ उन्हें गंतव्य तक पहुंचाना पहुंचाने हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी रूट पर बुक हुई सीटों के यात्रियों के लिए अंतिम बस सेवा को निरस्त नहीं किया जाएगा। साथ ही पूछताछ केंद्र पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का मोबाइल नंबर भी लिखा जाएगा। जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें