फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : गड्ढे भरने के लिए 15 दिन और समय बढ़ा, अब तक 84 फीसदी गड्ढे भरे, सत्यापन कराएगी सरकार

Tue, 15 Nov 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। पर अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक कई जिलों में अत्यधिक बारिश व अन्य कारणों ने यह काम प्रभावित हुआ। ऐसे में इस कार्य की समय सीमा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। दावों के मुताबिक अब तक 84 फीसदी सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं। इन कामों का सरकार सत्यापन भी कराएगी।  पीडब्ल्यूडी मंत्री स्वयं भी इन कामों की गुणवत्ता चेक करेंगे।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में 4851 किमी सड़कों का नवीनीकरण कराया जा चुका है। जबकि 6224 किमी सड़कों की विशेष मरम्मत हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। पर अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक कई जिलों में अत्यधिक बारिश व अन्य कारणों ने यह काम प्रभावित हुआ। ऐसे में इस कार्य की समय सीमा बढ़ा दी गई। यह अभियान 15 अक्तूबर चल रहा था इसी बीच धीमी रफ्तार पर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कड़ा एतराज जताया था। कई अभियंताओं को निलंबित करने के अलावा विभागाध्यक्ष तक से जवाब तलब किया था। इस सख्ती के बाद काम में तेजी आई है।

पीडब्ल्यूडी के रिकॉर्ड के मुताबिक, 13 नवंबर की शाम तक 50181 किमी सड़कों की मरम्मत हो चुकी थी जोकि कुल लक्ष्य का 84 फीसदी है। इसी तरह से नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के कामों की प्रगति 44 फीसदी और 52 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें