फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झमाझम बारिश के साथ प्रदेश में मानसून हुआ सक्रिय, अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Fri, 25 Jul 2025 07:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश में दक्षिणी पूर्वी हिस्से में झमाझम बारिश के साथ यूपी में फिर से मानसून की वापसी हुई है। प्रदेश के बुंदेलखंड समेत 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई जोरदार बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार की शाम को विकसित हुए कम दबाव के क्षेत्र के असर से उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी देखने को मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया आदि में अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन


बारिश के दौरान इन इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड समेत कुल 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 43 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, अनावश्यक बिजली कटौती न हो, अन्यथा कार्रवाई होगी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जिले की सड़कें खराब हैं... तो जनप्रतिनिधि जिम्मेदार, ओपी राजभर बोले- विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा प्रदेश


शुक्रवार की शाम तक प्रयागराज में सर्वाधिक 58.8 मिमी बारिश हुई। इसके बाद बस्ती में 53 मिमी, विंध्य क्षेत्र के चुर्क में 37.2 मिमी, अमेठी में 29 मिमी, कानपुर में 13.2 मिमी, बाराबंकी में 12 मिमी, बहराइच में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया की बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए कम दबाव के असर से अगले दो-तीन दिन प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


यहां भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें