फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सदर में 70 हजार की आबादी कूड़े से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। छावनी के सदर बाजार में 70 हजार से ज्यादा की आबादी कूड़े से परेशान है। आलम यह है कि जहां कूंडा डालना प्रतिबंधित है का बोर्ड लगा है। वहीं पर लोग अपने घरों का कूड़ा फेंक रहे है। इस मनमानी में स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि नगर निगम की कूड़ा गाड़ी भी शामिल हैं। जहां सुबह के समय कूड़ा डालकर भाग जाते है। कुछ ही देर में कूड़े से उठने वाली बदबू से पूरे इलाके में गंध फैल रही हैं। इससे सदर में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा हैं। पूरे इलाके की नालियां पन्नी से पटी पड़ी हैं। इससे पूरी की पूरी नालियां चोक हैं। घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर फैल रहा है। यहां नाला-नालियों व गलियों में अवैध कब्जा है। साथ ही यहां पर अपना सामान रखने के साथ सड़क पर गंदगी भी फैलाये रखता है। यहां की खुदी व जर्जर गलियों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव लंबित पड़ा है। कैंट बोर्ड के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा ने इस संबंध में सीईओ को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें