फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव को मिली चुनाव प्रबंधन की कमान, समिति के संयोजक बने

Fri, 01 Mar 2024 10:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को यूपी में चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। उनके साथ ही कई और मंत्रियों को समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रबंधन की कमान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के हाथ रहेगी। उनको चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। उनके साथ लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को सह संयोजक, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कांता कर्दम और मोहित बेनीवाल को समिति में सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम दिल्ली में सभी प्रदेशों के चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक ली। उन्होंने बूथ प्रबंधन, नामांकन सभा, चुनाव आयोग से समन्वय, प्रचार प्रसार सामग्री, रैलियां, सभाएं, आर्थिक प्रबंधन और रोड शो की तैयारियों का मंत्र दिया।
विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर भी चुनाव प्रचार के तौर-तरीके बताए। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें