संसदीय कार्यमंत्री व उनकी टीम ने राही ब्लॉक के बेलाखारा में वृहद गोशाला व त्रिपुला स्थित कान्हा गोवंश विहार का निरीक्षण किया। मंत्री ने आवारा पशुओं को संरक्षित कराने के साथ ही उन्हें धूप व गर्मी से बचाने के निर्देश दिए। गोशाला में गोवंशों को गुड़ भी खिलाया।
मंत्री ने प्राथमिक स्कूल सुरजूपुर में कक्षा पांच की छात्रा अंजली से 15 का पहाड़ा सुना व अशिका पाल व अतुल से 13 का पहाड़ा सुना। छात्रा कोमल ने शिक्षा व्यवस्था व एमडीएम के बारे में बताया। गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।