फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की मौत: विज्ञापन के लिए लगाए गए जर्जर खंभों को तत्काल बदलें, नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश

Tue, 06 Jun 2023 02:57 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूनिपोल के स्कॉर्पियो पर गिरने और घटना में मां-बेटी की हुई मौत के बाद नगर विकास मंत्री ने सभी जर्जर खंभों को बदलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम का गिरा बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास हुई घटना को देखते हुए अधिकारियों को शहरों में विज्ञापन के लिए लगाए गए जर्जर खंभों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को इकाना स्टेडियम के परिसर में लगा यूनिपोल (होर्डिंग) तेज आंधी में स्कॉर्पियो पर गिर गया था। इसके मलबे में एसयूवी सवार मां-बेटी समेत तीन लोग दब गए। जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी निकाय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी निकाय अधिकारियों को हर हाल में 15 जून से पहले नाले और नालियों की शत-प्रतिशत सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह हिदायत भी दी है कि अगर बारिश के दौरान जल निकासी में रुकावट पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें! दिल्ली पुलिस ने घर पहुंचकर दर्ज किए 12 गवाहों के बयान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कही ये बात
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ के नगर आयुक्त से फैजुल्लागंज नाले के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। नगर आयुक्त ने बताया कि पर्याप्त टेंडर न आने की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

मंत्री ने जल निगम के प्रबंध निदेशक से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों का मरम्मत 15 जून से पहले कराने को कहा है। बैठक में सचिव नगर विकास रंजन कुमार, प्रबंध निदेशक जल निगम अनिल कुमार ढींगरा, निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें