फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी ने सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कही ये बात

Tue, 06 Jun 2023 02:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर खुशी जताई है और उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ग्रांड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार' से विभूषित होने की हार्दिक बधाई!
विज्ञापन


यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दोनों देशों के मध्य सदियों से स्थापित भ्रातृत्व संबंधों को और अधिक समृद्ध व सशक्त करने में सहायक होगी। 

सभी भारत वासियों को हार्दिक बधाई!



राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें