फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दो साल के लिए 24 जिलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त, 65 जिलों में होगी लोकपाल की नियुक्ति

Mon, 06 Dec 2021 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ग्राम्य विकास विभाग की ओर से प्रदेश के 75 में से 65 जिलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किए जाएंगे। शेष 41 जिलों में लोकपाल नियुक्ति के लिए नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 24 जिलों में मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति की है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से प्रदेश के 75 में से 65 जिलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किए जाएंगे। शेष 41 जिलों में लोकपाल नियुक्ति के लिए नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गाजीपुर में गीतादेवी राय, चंदौली में डॉ. किरण त्रिपाठी, गोरखपुर में नवीन कुमार, कुशीनगर में राकेश कुमार श्रीवास्तव, बलरामपुर में आनंद उपमन्यु अग्निहोत्री, गोंडा में नंद कुमार त्रिपाठी, बहराइच में उमेश कुमार तिवारी, प्रयागराज में विजय बहादुर, बलिया में धनंजय कुमार राय और मऊ में विनीता पांडेय को मनरेगा लोकपाल नियुक्त किया है।

विज्ञापन


बांदा में डॉ. नंदलाल शुक्ला, हमीरपुर में डॉ. वीरेंद्र सिंह, चित्रकूट में शिवपूजन सिंह, फतेहपुर में राज बहादुर यादव, बस्ती में दिव्य प्रकाश, संतकबीर नगर में पवन कुमार लाल, अयोध्या में राज कुमार श्रीवास्तव, बाराबंकी में लक्ष्मी श्रीवास्तव को मनरेगा लोकपाल नियुक्त किया है। सुलतानपुर में महेंद्र विक्रम सिंह, सीतापुर में डॉ. अरविंद प्रताप सिंह यादव, हरदोई में डॉ. अरविंद कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी में दिवाकर त्रिवेदी, जालौन में गंगा सिंह सैंगर और उन्नाव में अतुल निगम को लोकपाल नियुक्त किया है।

मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि लोकपालों की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है। इनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के 65 जिलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किए जाएंगे। पहले चरण में 24 जिलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किए गए है। शेष जिलों में नए सिरे से विज्ञापन जारी कर लोकपाल का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें