फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह दिनों में 5.8 डिग्री बढ़ा पारा, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, भीषण गर्मी की चपेट में आए ये जिले

Sun, 19 May 2024 09:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। बीते दो दिनों से तापमान 45 के ऊपर जा रहा है। राजधानी लखनऊ में बीते पांच दिनों में पारे ने  5.8 डिग्री की छलांग लगाई है। 
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते सोमवार को राजधानी का दिन का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार से इसमें क्रमिक वृद्धि शुरू हो गई। 14 मई को पारा चढ़ा और 40.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद भी यह दौर जारी रहा और गर्मी बढ़ती गई। 15 मई को अधिकतम 41.2 डिग्री पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना था कि पुरवा हवा थमने और पछुआ चलने के कारण तापमान बढ़ा है। शनिवार तक पारे ने करीब 5.8 डिग्री की छलांग लगाई और 44.2 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन


इन इलाकों के लिए लू को लेकर अलर्ट जारी

रेड अलर्टः
बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास। इन इलाकों में तीव्र उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी गई है।

आरेंज अलर्टः हापुड़, बुलंदशहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास तीव्र उष्ण लहर के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर और आसपास लू के आसार हैं।
विज्ञापन


येलो अलर्टः शामली, मेरठ, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, बदायूं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी और आसपास।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, लू से रहें सर्तक

गर्मी से बचने के लिए बर्फ का गोला खाती महिला। - फोटो : उज्जवल गुप्ता
-छोटे बच्चों, वृद्धों व गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
- हीट स्ट्रोक, हीट बर्न व हीट रैश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- तीव्र उष्ण लहर से पशु व फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

ये सलाह मानें और खुद को बचाएं
- दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचें।
- हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें।
- धूप में सिर को ढके
- लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
- खेतों में शाम के समय हल्की सिंचाई करें।
- दोपहर के समय जानवरों को चराने से बचें। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें