फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: चुनाव आयोग ने गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटाया, उज्ज्वल कुमार नए डीएम नियुक्त, सपा ने की थी शिकायत

Wed, 09 Feb 2022 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया था कि जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही कैसरगंज से भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और भाजपा के अन्य नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
आईएएस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटा दिया है। उनके स्थान पर आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव उज्ज्वल कुमार को तैनात किया गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर शाही पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी।

विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया था कि जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही कैसरगंज से भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और भाजपा के अन्य नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि शाही सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी लगते हैं।

वह सांसद के व्यक्तिगत निजी कार्यक्रम में शामिल रहते हैं, जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। साथ ही आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले आयोग फिरोजाबाद, कानपुर व बरेली के डीएम को भी बदल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें