फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पूर्व विधायक सहित कई आज थामेंगे सपा का दामन, एक जुलाई से शुरू होगा चुनावी अभियान

Thu, 17 Jun 2021 10:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल बनने लगा है। साथ ही सपा में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी में विभिन्न दलों के लोगों के शामिल होने का सिलसिला तेज हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमर पाल शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को सपा की सदस्यता ली। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष लखीमपुर खीरी से भाजपा नगर मंत्री रोहित तिवारी और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलामंत्री मनीष तिवारी ने भी सपा की सदस्यता ली। इसी तरह गोरखपुर की भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात पर पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई।

विज्ञापन


सपा ने जिला पंचायत चुनाव में लगाया धमकाने का आरोप
समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा पर धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करते सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रही है। सदस्यों को धमकी के साथ ही फर्जी तरीके से मुकदमे भी लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में बुधवार को पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भी सौंपा है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि औरैया, मैनपुरी,  फिरोजाबाद, एटा, हरदोई में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई पंचायत सदस्यों पर गैंगस्टर लगाने की साजिश रची जा रही है। चुनाव से पहले लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी अरविंद कुमार सिंह, उदयवीर सिंह,  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें