फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईएएस अनिल कुमार सिंह महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी बने, कई अफसरों की तैनाती में फेरबदल

Mon, 01 Jul 2024 04:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में सोमवार को कई आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। आईएएस हिमांशु गौतम अपर आयुक्त मेरठ को मुख्य विकास अधिकारी महाराजगंज नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में सोमवार को कई अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस अनिल कुमार सिंह महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। वह अभी तक लखीमपुर खीरी में इसी पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


आईएएस हिमांशु गौतम, अपर आयुक्त मेरठ को महाराजगंज का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस संतोष कुमार को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का वीसी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी थे।

2012 बैच के आईएएस टीके शीबू को राजस्व परिषद से विशेष सचिव एपीसी शाखा नियुक्त किया गया है। 2017 बैच की आईएएस एकता सिंह को अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान नियुक्त किया गया है। वह अभी तक अपर आयुक्त बैंकिंग (कॉपरेटिव सोसाइटी) के पद पर कार्यरत थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें