फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : संपत्ति के लालच में मामी को फरसे से काट डाला, हत्या का केस दर्ज

Mon, 21 Dec 2020 06:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती) में संपत्ति के लालच में भांजे ने अपनी मामी की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इस वारदात को सोमवार को दोपहर सिरसिया थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव में अंजाम दिया गया। मामी अपने मायके में घूमने आई थी। मामले की सूचना पर एएसपी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मायावती (45) पत्नी हृदयराम वर्मा निवासी गुलरा फटवा का मायका सिरसिया थाना क्षेत्र के ही सहियापुर गांव में है। मायावती के कोई संतान नहीं है। इसलिए वह अपने भाई खुनखुन के बड़े पुत्र रामनरेश को अपनी संपत्ति देना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने मौखिक रूप से रामनरेश को संपत्ति देने की सहमति सार्वजनिक तौर पर दे दी थी। सोमवार को वह अपने मायके सहियापुर गांव में रामनरेश से मिलने आई थी। इस दौरान रामनरेश को संपत्ति मिलने से नाराज उसका छोटा भाई रामगोपाल घर के बाहर ही बैठा था। जैसे ही उसने अपनी मामी मायावती को घर के बाहर देखा, वह आग बबूला हो गया। वह घर के अंदर जाकर फरसा ले आया और मामी मायावती को हमलाकर काट डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी रामनरेश के पुत्र शिव कुमार ने सिरसिया पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने मौके पर पहुंच कर आरोपी रामगोपाल की गिरफ्तारी का निर्देश सिरसिया पुलिस को दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि वारदात का कारण प्रथम दृष्टया मामी की ओर से भांजे को संपत्ति देने का आश्वासन ही है। फिलहाल मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें