फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के नाम पर वसूली पर बड़ी कार्रवाई, फतेहपुर के एआरटीओ समेत दो परिवहन कर्मी निलंबित

Thu, 08 Oct 2026 11:19 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

फतेहपुर के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली के मामले में एआरटीओ समेत दो कर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के दौरान चार संदिग्ध लोगों से 35,240 रुपये बरामद हुए थे। जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर अवैध वसूली के मामले में परिवहन विभाग के एआरटीओ समेत दो कर्मियों को निलंबित किया गया है। तीन सितंबर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और अपर पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम ने कार्यालय में अचानक छापा मारा था। जांच के दौरान चार संदिग्ध लोग पकड़े गए थे। उनके पास से 35,240 रुपये नकद बरामद हुए थे।

विज्ञापन


जांच में सामने आया था कि ये लोग कार्यालय आने वाले आवेदकों से वाहन का पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। इसके बाद मामले की जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर परिवहन मंत्री ने एआरटीओ (प्रशासन) रंजीत सिंह और लिपिक शुभम सिंह को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें