फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

Wed, 28 Feb 2024 09:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

15 IAS Officers Transferred In UP: लोकसभा चुनाव के ठीक पहले यूपी की नौकरीशाही में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 15 साथ आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए लेकिन वह  प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। इसी तरह बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने। आईएएस चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।

विज्ञापन


तबादलों के इस क्रम में आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया।  पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने।  रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। आईएएस राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें