फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 27931 प्राइमरी स्कूलों में 50 से कम छात्र, एक दर्जन कंपोजिट विद्यालयों में एक भी बच्चा नहीं

Fri, 14 Jun 2024 03:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Primary School: यूपी के प्राइमरी स्कूलों की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कि यहां ढाई हजार से ऊपर स्कूलों में 50 से कम बच्चे हैं। 
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार 27931 विद्यालयों में 50 से भी कम छात्रों का नामांकन है। सबसे खराब स्थिति कंपोजिट विद्यालयों की है। एक दर्जन कंपोजिट विद्यालयों में एक भी नामांकन नहीं है, जबकि एक दर्जन में एक-दो ही छात्र हैं।

विज्ञापन


सत्र 2023-24 को लेकर सूचना अपलोड करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को पत्र जारी कर कहा है कि स्थिति काफी खेदजनक है। बीएसए 50 से कम छात्र होने के कारणों की समीक्षा करें। साथ ही इसका स्पष्टीकरण 20 जून तक उपलब्ध कराएं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

गर्मी के कारण विद्यालय 30 जून के बाद खोलने की मांग
 प्रदेश में परिषदीय विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद 18 जून को खुल रहे हैं। वहीं पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा है कि पूरा प्रदेश भीषण गर्मी व लू से तप रहा है।

ऐसे में विद्यालयों को 18 जून से खोलना हितकर नहीं होगा। वहीं शिक्षकों की परस्पर तबादले की प्रक्रिया भी चल रही है। इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक की जाएं। वहीं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा है कि वर्तमान में प्रदेश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें