फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश का विधानमंडल सत्र 29 जुलाई से, अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद अभी खाली

Wed, 17 Jul 2024 12:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Legislative Session: यूपी का विधानमंडल सत्र 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार का सत्र हंगामेदार होने की उम्मीद है। इस सत्र के पहले नेता प्रतिपक्ष का चुनाव होना भी बाकी है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद का मानसून सत्र 29 जुलाई से प्रारंभ होगा। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, पर तैयारियां इसी तिथि को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, सत्र 4-5 दिन चलेगा। आगामी मानसून सत्र में जहां विपक्ष किसानों, बेरोजगारी और जातीय जनगणना के मुद्दे पर आक्रामक रहेगा, वहीं सत्ता पक्ष भी विशेष रणनीति के तहत उतरेगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद पहला सत्र
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह पहला सत्र है। इन चुनावों में सपा को 37 सीटें मिली हैं। निश्चित ही इसका असर सदन में देखने को मिल सकता है। विपक्ष इस सत्र में हमलावर दिख सकता है। 

नेता प्रतिपक्ष तय नहीं
अखिलेश यादव अभी तक सदन में नेता प्रतिपक्ष थे। बीते लोकसभा चुनाव में वह कन्नौज सीट से सांसद चुन लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने करहल ही अपनी सीट से इस्तीफा भी दे दिया है। सपा ने अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं चुनाव है। सदन के शुरू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष का चुनाव होना भी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जुलाई से ससंद सत्र
इधर दिल्ली में मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में आगामी बजट भी पेश किया जाएगा। यह सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें