फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : स्क्रीनिंग कमेटी की हरी झंडी के बाद ही भाजपा में शामिल हो सकेंगे विपक्षी दलों के नेता

Fri, 13 Aug 2021 10:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा ने प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा में शामिल होने के लिए अब विपक्षी दलों के नेताओं को पार्टी की पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी से होकर गुजरना होगा। भाजपा ने प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की सदस्यता पार्टी को सात ही दिन में निरस्त करनी पड़ी है। हालांकि पार्टी ने बबलू को शामिल करने से पहले अयोध्या में संगठन के लोगों से बात की थी। लेकिन उसके बाद हुए विवाद के चलते बबलू की सदस्यता निरस्त करनी पड़ी। इसके बाद पार्टी ने अब किसी भी विपक्षी दल के नेता की ज्वाइनिंग के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। कमेटी संबंधित नेता के बारे में पूरी तहकीकात करेगी। कमेटी की हरी झंडी के बाद ही संबंधित नेता को पार्टी में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें