फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : एडीजी एंटी करप्शन जकी अहमद हटाए गए, डीजी रैंक के दो अफसर रिटायर

Fri, 01 Oct 2021 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शासन ने देर रात एडीजी एंटी करप्शन जकी अहमद को हटाकर डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
आईपीएस जकी अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने देर रात एडीजी एंटी करप्शन जकी अहमद को हटा दिया है। उन्हें डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। एडीजी आवास निगम हरिराम शर्मा को एंटी करप्शन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन

रेणुका और बीके मौर्या को प्रमोशन : डीजी रैंक केदो अफसर बृहस्पतिवार को रिटायर हो गए। इसमें कोआपरेटिव सेल के डीजी असित पांडा और पावर कार्पोरेशन के डीजी कमल सक्सेना शामिल हैं। इनके स्थान पर 1990 बैच के दो एडीजी स्तर के अधिकारी प्रमोशन पाकर डीजी बन गए। यह अधिकारी हैं एसआईटी में एडीजी रेणुका मिश्रा और लॉजिस्टिक में एडीजी बिजय कुमार मौर्या। उधर, विजिलेंस के डीजी पीवी रामा शास्त्री को भी प्रदेश सरकार ने कार्यमुक्त करने का आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। पीवी रामाशास्त्री की दिल्ली में बीएसएफ में एडीजी के पद पर तैनाती हुई है। वह शुक्रवार को कार्यमुक्त हो जाएंगे। रामा शास्त्री के कार्यमुक्त होते ही लखनऊ जोन के एडीजी 1990 बैच के एसएन साबत को डीजी रैंक में प्रमोशन मिलेगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें